एसआरजी ने 95 फीसदी उत्पादन क्षमता हासिल की

Thursday, 10 December 2020

गांधीधाम स्थित एसआरजी प्लाइवुड बाजार में अच्छी गुणवत्तापुर्ण उत्पाद बनाने के लिए जाना जाता है। प्लांट में अच्छी आरएंडडी सुविधाओं के चलते कंपनी नए उत्पादों का आविष्कार करती रहती है। कंपनी बाजार में फायर रेजिस्टेंट प्लाइवुड की मांग कोपूरा करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री समीर गर्ग ने प्लाई रिपोर्टर से कहा कि हम प्रोसेस में हैं और शीघ्र ही बाजार में फायर रिटार्डेंट प्लाइवुड पेश करेंगे। हमने इस महामारी के समय स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए वायरस मुक्त प्लाईवुड (बोरॉन ट्रीटमेंट) पर काम किया है।

लॉकडाउन के बाद रिकवरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने लॉकडाउन के दौरान अपने लेवर और कर्मचारियों का ख्याल रखा और चाहे वह लॉकडाउन हो या पोस्ट लॉकडाउन की अवधि, एसआरजी हमेशा उनकी कुशलता के लिए तत्पर रहता है। हम अपनी पूरी टीम के साथ बढ़िया संबंध बनाए रखते हैं, जो एसआरजी को प्रभावी तरीके से संकट से निपटने में मददकरता है। हम अपने डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर के साथ मजबूती के साथ खड़े रहते हैं। क्वालिटी और सप्लाई के संबंध में उनका विश्वास हमें इस महामारी में बहुत मदद की, इसलिए हम जल्द से जल्द अपने उत्पादन और सप्लाई को सुनिश्चित कर पाए।

श्री गर्ग ने आगे कहा कि वह अपने कारखाने में कच्चे माल भी तैयार करते हैं जैसे फेस विनियर, कोर विनियर, रेजिन ताकि समय पर उत्पादन कर सकें और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बाजार पहुंचा सकें। हालाँकि पेमेंट सर्कुलेशन बहुत धीमा था, फिर भी वे समय पर इसका प्रबंधन कर सके क्योंकि व्यापार में उनकी जड़ें गहरी है। यह पेमेंट साइकिल ठीक करने में मदद की।

उन्होंने कहा कि आर्किटेक्ट्स, ठेकेदार और कारपेंटर ने भी इस महामारी के दौर में हमारा साथ दिया और जब वे काम शुरू किये तो एसआरजी की मांग करते रहे। एसआरजी हमेशा पूरे वर्ष ब्रांडिंग और प्रमोशन गतिविधियों से जुड़ा रहता है, जो इस महत्वपूर्ण समय में भी हमारी मदद की। श्री समीर गर्ग का मानना है कि दिसंबर के बाद बाजार तेजी से उबर जाएगा और अवसर के नए क्षेत्र सामने आएंगे क्योंकि प्रधान मंत्री जी की वोकल फॉर लोकल को प्राथमिकता देने की बात करते हैं जो निश्चित रूप से हाऊसिंग इंडस्ट्री के लिए अच्छी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने और दुनिया भर में सप्लाई करने में मदद करेगा।
 

MATECIA East & Northeast
00 DAYS
00 HOURS
00 MINUTES
00 SECONDS
⌖ BBMP, Kolkata
▦ 12–13–14 Feb 2027
REGISTER NOW →
Search Tags
Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
Pidilite to Acquire Huntsman Group's Indian Subsidiary Fo...
NEXT POST
SRG Plywood Achieve Its 95% Capacity