डिपिंग ग्रेड एमआर प्लाइवुड में होगा सबसे धीमा ग्रोथ

person access_time3 19 January 2022

वर्ष 2022 में बाजार में एमआर डिपिंग ग्रेड प्लाइवुड की अपनी पकड़ और हिस्सेदारी कम होने की आशंका है। एचडी ़एमआर ग्रेड एमडीएफ को इसके प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है। नए साल में निश्चित रूप से एमआर डिपिंग ग्रेड प्लाइवुड पर अधिक दबाव देखने को मिलेगा। इंटीरियर सेक्टर, किचेन और वॉल पैनलिंग में एमआर डिपिंग ग्रेड का उपयोग होता था, जो इस साल की शुरुआत से ही अन्य विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

डेढ़ दशक पहले बाजार में एमआर डिपिंग ट्रेंड ने जोर पकड़ा था। इससे बाजार में नकली 710 ग्रेड प्लाइवुड उत्पादों में भी वृद्धि हुई क्योंकि इस डिपिंग ग्रेड एमआर प्लाइवुड ने पीएफ या वाटर प्रूफ मेटेरियल के नाम पर नकली मेटेरियल बेचकर अधिक कमाई की गुंजाइश पैदा की है। वर्ष 2022 नॉन-डिपिंग कमर्शियल प्लाइवुड में वापसी का गवाह होगा या उद्योग और व्यापार वास्तविक गारंटी वाले पीएफ ग्रेड प्लाईवुड की पेशकश पर ध्यान केंद्रित करेगा।

2021 में परिदृश्य थोड़ा बदल गया और एक उत्पाद के रूप में एमआर डिप्पिंग ग्रेड प्लाइवुड के बाजार पर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है क्योंकि इसे एचडी ़ एमआर एमडीएफ द्वारा प्रतिस्थापित किया जा रहा है और ठेकेदारों द्वारा इसे तेजी से अपनाया जा रहा है। वर्ष 2022 इन केटेगरी के लिए समाधान लेकर आएगा क्योंकि निर्माता कमर्सिअल ग्रेड प्लाईवुड, कैलिब्रेटेड प्लाइवुड और असली बीडब्ल्यूपी ग्रेड प्लाइवुड को बढ़ावा देना शुरू करेंगे।

वर्ष 2022 में उद्योग प्लाइवुड की बुनियादी विशेषताओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करेगा, और वैल्यू ऐडिशन के लिए वे फायर रेटेड प्लाइवुड की पेशकश करेगा। वर्ष 2022 डिपिंग ग्रेड प्लाइवुड के अंतिम वर्ष के साथ जेन्युन ग्रेड की पेशकश की शुरुआत को रेखांकित कर सकता है। निर्माता प्लाइवुड उत्पादों को मुख्य रूप से दो केटेगरी जैसे कमर्शियल ग्रेड और पीएफ ग्रेड में फिर से ब्रांडिंग करना शुरू करेंगे। कैलिब्रेटेड, फायर रेटेड, फ्लेक्सी आदि के साथ ब्रांड में वैल्यू एडिशन करेंगे जो अच्छे मुनाफे के साथ नए बाजारों तक पहुंचने में उन्हें मदद करेगा।

You may also like to read

shareShare article
×
×