वर्ष 2026 में फर्नीचर हार्डवेयर की नई इकाइयां लगेंगी

Thursday, 05 February 2026

पछले एक वर्ष में हमने देखा है कि हिंज और टेलीस्कोपिक चौनल के लिए अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण 1⁄4 क्यूसीओ1⁄2 लागू होने के बाद भारत में इनका उत्पादन बढ़ा है। इसका प्रभाव नए प्रवेशकों पर भी पड़ेगा, क्योंकि पैनल ब्रांड सहित विभिन्न श्रेणियों के कई नए खिलाड़ी और ब्रांड हार्डवेयर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सेंचुरी, वर्गो आदि जैसे 10-12 से अधिक ब्रांड इस क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

पिछले 2-3 वर्षों में हमने देखा है कि ग्रीन सैमेट, डोरसेट, ई3 और कुछ अन्य कंपनियां यहां टेलीस्कोपिक चैनल और हिंज निर्माण इकाइयों का विस्तार कर रही हैं।

इसलिए, वर्ष 2026 में हार्डवेयर क्षेत्र में घरेलू उत्पादन पर अधिक निर्भरता देखने को मिलेगी और यह भी अनुमान है कि पश्चिम और उत्तर भारत के पैनल उद्योग के ब्रांड भी उत्पादन में प्रवेश करेंगेय हरियाणा और पंजाब की लगभग तीन से चार इकाइयां भी नई इकाइयां स्थापित करेंगी और हार्डवेयर श्रेणी में नए उत्पाद लॉन्च करेंगी।

अब तक, हार्डवेयर सेगमेंट में बीआईएस लागू होने के बावजूद स्वदेशी रूप से निर्मित हार्डवेयर उत्पादों की मांग कम रही है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से, घरेलू निर्माताओं ने हार्डवेयर में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना को महसूस किया है क्योंकि ओईएम, मॉड्यूलर फर्नीचर निर्माताओं और इंटीरियर सॉल्यूशन प्रदाताओं के बढ़ते रुझान ने हाल के वर्षों में हार्डवेयर की मांग को बढ़ावा दिया है।

[Published in Ply Reporter's JANUARY 2026 Print Issue]

Search Tags
Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
INTRODUCING TERBO+ A BOARD BUILT FOR THE IMPOSSIBLE