चिपबोर्ड कारोबार ने लगातार दूसरी तिमाही में परिचालन लाभ दर्ज किया : सौरभ मित्तल, एमडी, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज

Saturday, 28 November 2026

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026–27 की दूसरी तिमाही में 875.18 करोड़ रुपये का समेकित परिचालन राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 808.26 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.28 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, इस तिमाही के दौरान कंपनी की लाभप्रदता पर दबाव बना रहा।

कंपनी का समेकित कर-पूर्व लाभसालाना आधार पर 21.40 प्रतिशत घटकर 36.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q2 FY26 में यह 46.12 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 24.48 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में दर्ज 31.77 करोड़ रुपये से 22.95 प्रतिशत कम है।

क्रमिक आधार पर कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला। Q1 FY27 के 796.70 करोड़ रुपये के मुकाबले राजस्व में 9.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि शुद्ध लाभ पिछली तिमाही के 21.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 24.48 करोड़ रुपये हो गया। यह 15.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। Q2 FY27 के दौरान प्रति शेयर आय 0.96 रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 1.25 रुपये थी। कंपनी के नतीजे राजस्व में निरंतर वृद्धि दर्शाते हैं, हालांकि सालाना आधार पर लाभप्रदता में गिरावट दर्ज की गई।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ मित्तल ने कहा कि Q2 FY27 एक चुनौतीपूर्ण तिमाही रही, जिसमें लगातार भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और लॉजिस्टिक्स संबंधी गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों के बावजूद हमने 875.2 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 8.3 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले 9.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

हमारे निर्यात कारोबार को कई प्रमुख समुद्री मार्गों पर बढ़ती लागत और शिपमेंट में देरी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके कारण निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हुआ और अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर असर पड़ा। हम दीर्घकालिक बाजार उपस्थिति और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को बनाए रखते हुए इन अल्पकालिक बाधाओं से निपटने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

इस तिमाही की प्रमुख सकारात्मक बातों में हमारा चिपबोर्ड कारोबार शामिल रहा, जिसमें कारोबार का विस्तार और लाभप्रदता में लगातार सुधार देखने को मिला। Q2 FY27 के दौरान इस कारोबार ने 107.0 करोड़ रुपये का राजस्व और 8.7 करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा प्रभाव से दर्ज किया। चिपबोर्ड कारोबार ने लगातार दूसरी तिमाही में परिचालन लाभ हासिल किया है।

हम उत्पादन क्षमता के उपयोग और परिचालन दक्षता में सुधार लाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्लाईवुड एवं संबंधित उत्पादों के कारोबार ने अपने घाटे को काफी कम करते हुए 1.4 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया।

इस कारोबार के कुल राजस्व में सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 110.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नायडूपेटा में हमारा लैमिनेट्स निर्माण क्षमता विस्तार का कार्य अच्छी प्रगति पर है और वित्त वर्ष 2026–27 की चौथी तिमाही के भीतर इसमें व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

[Published in Ply Reporter's November 2026 Print Issue]

MATECIA East & Northeast
00 DAYS
00 HOURS
00 MINUTES
00 SECONDS
⌖ BBMP, Kolkata
▦ 12–13–14 Feb 2027
REGISTER NOW →
Search Tags
Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
CenturyHDF Fire Smart Panel- 'Purple Hai Toh Safety Smart...