ग्रीनप्लाई ने लाॅच किया जीरो इमिशन हेल्दी प्लाइवुड

Thursday, 30 July 2020

भारत का यह पहला जीरो इमिशन प्लाइवुड हर घर के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग के साथ आता है। यह, दो की शक्ति के साथ भारत का पहला 2-इन -1 प्लाइवुड, प्ैरू 10701 स्ट्रक्चरल ग्रेड और प्ैरू 5509 फायर रेटार्डेंट गुणों के अनुरूप है।

प्लाइवुड की एक प्रमुख निर्माता ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जीरो इमिशन प्लाइवुड (म्0 ग्रेड) बाजार में उतरा है जो इंटीरियर स्पेस के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है। ग्रीन क्लब प्लस सेवन हंड्रेड, भारत का पहला टू-इन-वन जीरो एमिशन प्लाइवुड है। ग्रीन प्लाई का ग्रीन क्लब प्लस, प्लाइवुड सेगमेंट में प्रीमियम ऑफरिंग के साथ फायर रेटार्डेंट और एकॉस्टिक के विशिष्ट गुण हैं। भारत का यह पहला जीरो इमिशन प्लाइवुड हर घर के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एंटी-बैक्टीरियल कोटिंग के साथ आता है। यह, दो की शक्ति के साथ भारत का पहला 2-इन -1 प्लाइवुड, प्ैरू 10701 स्ट्रक्चरल ग्रेड और प्ैरू 5509 फायर रेटार्डेंट गुणों के अनुरूप है। पेंटा (5) टेक की कठिन जांच को पास कर ग्रीन क्लब प्लस सेवन हंड्रेड प्लाइवुड में कोई कोर गैप नहीं है तथा यह अधिकतम सटीकता, बेहतर शक्ति और बेहतर गुणवत्ता के वादे के साथ लाइफ टाइम वारंटी या ‘7 गुना मनी बैक का भी वादा करता है।

लकड़ी से बने सभी उत्पाद स्वाभाविक रूप से फॉर्मल्डिहाइड का उत्सर्जन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ग्रीन प्लाई का ग्रीन क्लब प्लस सेवन हंड्रेड ई जीरो ग्रेड उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। यह उद्योग के मानकों का अनुपालन करता है, वायु प्रदूषण कम करता है और मानव स्वास्थ्य की रक्षा करता है। ग्रीनप्लाई का ग्रीन क्लब प्लस सेवन हंड्रेड जीरो एमिशन प्लाइवुड सर्फेस रिपोर्टर द्वारा आयोजित ‘नए हेल्थकेयर सिस्टम के लिए स्ट्रेटेजी विषय पर आयोजित वेबिनार का सहयोगी पार्टनर था।

Image
Ply Reporter
Plywood | Timber | Laminate | MDF/Particle Board | PVC/WPC/ACP

Ply Reporter delivers the latest news, special reports, and industry insights from leading plywood manufacturers in India.

PREVIOS POST
JUGAD IS ON THE WAY OUT! - Pragat Dvivedi
NEXT POST
Bihar May Emerge as Wood-Based Industries Hub As 5 Cr Pop...